रिषिकेष, अप्रैल 3 -- गढ़ महिला उत्थान समिति ने बैठक की। जिसमें महिलाओं के सशक्तीकरण और उनकी विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि मातृशक्ति ही सनातन धर्म की वास्तविक ध्वज वाहक हैं, जो परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को संस्कार, संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का कार्य कर रही हैं। मातृशक्तियों को सशक्त और संगठित करना ही समिति का मुख्य उद्देश्य है। ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर समाज में एक मजबूत भूमिका निभा सकें। समाजसेवी हर्षपति सेमवाल ने कहा कि समिति लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने तथा उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। समिति सचिव कृष्णा रमोला ने कहा कि महिलाओं के दैनिक जी...