प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 8 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भइया का लीलापुर पहुंचने पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गणेश प्रताप सिंह काशी के आवास पर सोमवार दोपहर में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से अभिनंदन कर उत्साह प्रकट किया। इस अवसर पर राजा भइया ने कहा कि सनातन धर्म और हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए समाज का संगठित रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होता है तो किसी भी तरह की चुनौती का सामना सहजता से किया जा सकता है। राजा भइया ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सामाजिक समरसता और संगठन की भावना के साथ जनता की समस्याओं के समाधान में आगे आएं। इस मौके पर गणेश प्रताप सिंह जिला पंचायत प्रतिनिधि, कमलेश बहादुर सिंह, दुर्गेश प्रताप सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.