गोरखपुर, सितम्बर 18 -- UP Bjp Meeting: 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने संगठन से जुड़े विभिन्न वर्ग के साथ क्षेत्रीय कार्यालय में ताबड़तोड़ अलग-अलग बैठकें की। देर शाम तक चली बैठकों में तावड़े ने कार्यकर्ताओं को 2027 को लेकर खास टास्क भी सौंपे। तावड़े ने पदाधिकारियों से किया कि वह 2017 और 2022 में विधानसभा चुनाव से बड़ी जीत के लिए अभी से जुट जाएं। जीत का मंत्र देते हुए कहा कि युवाओं, महिलाओं के साथ सनातन सोच वाले परिवारों से संपर्क करें। छोटा कार्यकर्ता हो या बड़ा पदाधिकारियों रोज 3 से 4 परिवारों से संपर्क करें। तीन दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर पहुंचे विनोद तावड़े तथा सह प्रभारी जगदीश पटेल ने दूसरे दिन शुक्रवार को संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों, मीडिया एवं सोशल मीडिया टीम...