सनातनी समाज में भेदभाव समाप्त कर सांस्कृतिक एकता मजबूत करना जरूरी : शत्रुघ्न प्रसाद
रामगढ़, अगस्त 29 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। होटल लॉ मैरिटल के सभागार में शनिवार को हिन्दू जागरण मंच, रामगढ़ के तत्वावधान में अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के जिला अध्यक्ष सत्यजीत चौधरी ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रामगढ़ जिला संघचालक शत्रुध्न प्रसाद ने कहा कि सनातनी समाज के सभी लोग समान हैं और समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। इसी सामाजिक समरसता और एकता के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत ॐ के उच्चारण से की। उन्होंने कहा कि जीवन में छोटी-छोटी बातों और दैनिक आचरण का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए आयोजित निधि समर्पण अभियान का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि रामगढ़ जिले मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.