कानपुर, सितम्बर 20 -- कानपुर। सनातन सेवा सत्संग की मकराबर्टगंज स्थित केडी पैलेस में रविवार को हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य सुधीर भाई मिश्र ने कहा कि कमलेश बाजपेई एवं गोपाल द्विवेदी के संयोजकत्व में 20 अक्टूबर को महाकालेश्वर मंदिर बर्रा पांच में वैदिक आचार्य शस्त्र पूजन करेंगे। शास्त्र के साथ शस्त्रों का अधिक महत्व है। 27 सितंबर को भगवती गेस्ट हाउस बर्रा छह में बुजुर्गों का सम्मान किया जाएगा। ऋषि शुक्ला, कैप्टन अनिल चतुर्वेदी, यमुना प्रसाद पांडे, ज्योति मिश्रा ने बताया कि महापुरुषों के कृतित्व के विषय में विभिन्न विद्यालयों में परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। प्रोफेसर इंद्र मोहन रोहतगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। यहां विजय पंडित, डॉ उमेश पालीवाल, अनिल गुप्ता चार्ली, बलराम नरूला, राजीव खंडेलवाल, टीकम चन्द सेठिया, संजय सिंह भदोरिया, बृजेश शर...