आरा, मार्च 25 -- आरा, निज प्रतिनिधि। शहर समेत जिलेभर में श्री रामनवमी शोभायात्रा को लेकर तैयारी अंतिम दौर में है। इसी कड़ी में बुधवार को परमपूज्य त्रिकालदर्शी परमसिद्ध विदेह संतश्री देवराहा शिवनाथ दासजी महाराज की अध्यक्षता में मैना सुंदर धर्मशाला में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में शामिल हुए सभी रामभक्तों और रामनवमी शोभायात्रा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी को संबोधित करते हुए संतश्री देवराहा शिवनाथ दासजी महाराज ने कहा कि हमारी आकाशवाणी हुई थी कि अयोध्या में लगा हुआ भगवान राम का विग्रह धीरे-धीरे पूरे विश्व में लगेगा। आज वहीं श्रीराम की मूर्ति धीरे-धीरे पूरे विश्व में लोग अपने घरों में लगाकर उसकी पूजा कर रहे हैं। संत श्री ने आगे कहा कि यह प्रभु श्रीराम की ही कृपा है कि रामनवमी के अवसर पर लोगों को भगवा गमछा से सम्मानित किया जा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.