विकासनगर, मार्च 19 -- सनातनी नववर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभ अवसर पर गुरुवार को श्री हनुमत धाम तीर्थ क्षेत्र में भव्य ध्वज यात्रा का आयोजन किया गया। धार्मिक उत्साह और भक्ति भाव से ओत-प्रोत इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ध्वज यात्रा हनुमत धाम से प्रारंभ होकर गीताभवन मार्ग, जैन स्कूल मार्ग और टंकी रोड से गुजरते हुए पुनः धाम परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में हनुमान चालीसा, सूर्य मंत्र, हनुमान मंत्र, दुर्गा मंत्र और गायत्री मंत्र का सामूहिक जाप किया। जयकारों और भजनों से वातावरण गूंजता रहा, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर हनुमत धाम के महंत विष्णु महावर ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.