मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। व्यापार मंडल के प्रांगण में सोमवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक संजय कुमार आजाद ने कहा कि कहा कि सनातन धर्म से ही धरती पर मानवता जीवंत है। उन्होंने सनातनी समाज में एकता, संस्कृति पर विशेष बल दिया। भाजपा नेता सह व्यापार मंडल के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह ने कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र की उन्नति का आधार है। इस मौके पर कृष्ण प्रताप उर्फ मुन्ना, संजीव ओझा, अरविंद सिंह, रोहिचंद्र ठाकुर, रामस्वरूप चौधरी, उमेश साह, लालदेव साह, संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.