मथुरा, अप्रैल 8 -- वृंदावन, मलूकदास महाराज की 452वीं जयंती महोत्सव में आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में ब्रज क्षेत्र में विरासत को संजोते हुए विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सनातनी एकजुट रहेगा तो कोई भारत का बाल बांका नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रजभूमि कृष्ण कन्हैया और राधारानी के तेज से अलौकिक है। यहां आकर हम सब नई प्रेरणा प्राप्त करते हैं। मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोकुल, नंदगांव, बलदेव के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन कर डबल इंजन की सरकार विरासत के साथ विकास करा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्वनाथ धाम बन गया है। कहा कि 1916 में महात्मा गांधी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में गये थे। जब वे काशी विश्वनाथ के दर्शन को गये तो संकरी गली, गंदगी थी औ...