सिमडेगा, सितम्बर 11 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुकुरभुका में विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विहिप जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव उपस्थित थे। जलडेगा पहुंचने पर उनका पारंपरिक तरीके से ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। जहां विहिप के कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण, भगवान श्रीराम और भारत माता की तस्वीर के समक्ष विधिवत पुष्प अर्पित करने तथा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

समाज को एकजुट रखने की आवश्यकता कौशल राज सिंह देव ने कहा कि वर्ष 1964 में मुंबई के सांदीपनि ...