लातेहार, जनवरी 16 -- बेतला प्रतिनिधि । सनातनियों का नरक निवारण चतुर्दशी आज है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक उपवास रख महादेव शिव की विधिवत पूजा-अर्चना करने से भक्तों को पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान भोलेनाथ की कृपा से स्वर्ग का मार्ग प्रशस्त हो जाता है। वहीं श्रीराम भक्त हनुमान मंदिर पोखरीकला के पुजारी यशवंत पाठक ने कहा कि पापों से मुक्ति पाने के लिए माघ कृष्ण चतुर्दशी को उपवास रख महादेव शिव की पूजा-अर्चना करना बेहद जरूरी है। इधर नरक निवारण चतुर्दशी व्रत करने को लेकर क्षेत्र के सनातनी परिवार उत्साहित दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.