मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- बोचहां,हिन्दुस्तान संवाददाता। गरहां थाना क्षेत्र के सनाठी पुल पर शुक्रवार को बाइक सवार पांच बदमाशों ने बाइक सवार युवक को घेर लिया। हथियार भिड़ाकर मोबाइल लूट लिया। पीटते हुए मक्के के खेत में ले गया। जेब से पैसा निकालने के विरोध पर बदमाशों ने युवक पर चाकू से वार कर दिया, जिसमें युवक के दोनों हाथ में कई जगह गहरे जख्म हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पीड़ित बोचहां थाने की करणपुर दक्षिणी पंचायत के भगवानपुर धरना टोला निवासी बृजनंदन साहनी के पुत्र चंदन कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर दोस्त विक्की के साथ काम करने बरहेता जा रहा था। सनाठी पुल पर पहले से बाइक खड़ी कर पांच लोग खड़े थे। सभी ने रुकने का इशारा किया। रुकते ही दोस्त विक्की को दो लोगों ने पकड़ लिया। उसके बाद पिटाई करते हुए मक्के के खेत में ले गय...