मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता प्रखंड के सनाठी चौर में मंगलवार को खेत में काम करने जा रहे एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। सिंचाई के लिए पंप चलाने को बिछाए गए खुले तार के संपर्क में आने से हादसा हुआ। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मिर्जापुर में फोरलेन जाम कर दिया। मजदूर गरहां थाने के मिर्जापुर निवासी नंटून राम के 22 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार था।चंदन मजदूरी करता था और पूर्व मंत्री रामसूरत राय के यहां भी काम करता था। मंगलवार को वह पैदल ही खेत की तरफ जा रहा था। सनाठी चौर में सिंचाई के लिए दौडाए गए बिजली के तार की चपेट में आ कर वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, पांच घंटे सड़क जाम सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री रामसूरत राय मौके पर पहुंचे और चंदन को तुरंत एसकेएम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.