सनहा गांव में अंतत: महिला का हो गया अंतिम संस्कार
चतरा, मई 22 -- टंडवा निज प्रतिनिधि सनहा गांव में जिस महिला को श्मशान घाट से जिंदा होने के शक के आधार पर पुन: इलाज के लिए जोरी ले जाया गया। अंतत: उस महिला के शव को गुरुवार अहले सुबह परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार संतोष महतो की पत्नी को बुधवार की सुबह करंट के चपेट में आ गयी थी। जिससे मौत हो गयी। पर श्मशान घाट पर मुखाग्नि देने से पूर्व महिला के शरीर में अचानक हलचल हुई। चिता से उठाकर इलाज के लिए जोरी ले जाया गया । जहां डाक्टरों ने पुन: मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.