दरभंगा, मई 2 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। अतरबेल-जाले एसएच किनारे सनहपुर श्याम चौक के पास स्थित नवनीत कैफे में शनिवार की अलसुबह अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। संचालक गोपाल कुमार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो थोड़ा-थोड़ा धुआं उठता देख उन्हें चिंता हुई। जैसे ही उन्होंने दुकान का शटर खोला तो देखा कि भीतर में आग सुलग रही है एवं अधिकतर सामान जल चुका है। कैफे के स्टाफ चंदन कुमार ने बताया कि एक मई की देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब दुकान खोलने आए और शटर उठाया तो अंदर आग लगी हुई थी और सारा सामान जल चुका था। इस घटना में लगभग तीन लाख रुपये के समान का की क्षति बतायी गयी है। संचालक गोपाल कुमार ने बताया कि कैफे में आग लगने से उनके परिवार एवं उनके यहां कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.