रुद्रपुर, मार्च 12 -- रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कॅरियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तहत गुरुवार को सनसेरा इंजीनियरिंग लिमिटेड में प्लेसमेंट के लिए एक प्लेसमेंट कैंप लगाया गया। चयन प्रक्रिया के अंतर्गत 150 प्रतिभागियों ने लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया, जिसमें से 88 विद्यार्थियों को साक्षात्कार के लिए चुना गया। अंतिम चरण में 48 प्रतिभागियों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थी आगामी सोमवार को कंपनी में ज्वाइन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक प्रो. अवधेश नारायण सिंह ने की। यहां प्रो. शैलजा जोशी, प्रो. दीपा वर्मा, प्रो. आशा राणा, डॉ. सुनील कुमार मौर्य, डॉ. वकार हसन खान एवं डॉ. दिशा, सनसेरा इंजीनियरिंग लिमिटेड के विकास कुमार गुप्ता, बृजदीप गहलोत और भास्कर भट्ट, प्रो. मनोज पांडे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.