बिजनौर, अप्रैल 21 -- बिजनौर, वरिष्ठ संवाददाता बिजनौर की कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार शाम हुई सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। शादीशुदा प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और खुद को भी कमरे में बंद कर लहूलुहान कर लिया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। मामला दो पक्षों से जुड़ा होने के कारण तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी पत्नी और बच्चों को भी छोड़ रखा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार शाम कांशीराम कॉलोनी, रामलीला के ब्लाक स्थित फ्लैट में 18 वर्षीय कशिश पुत्री जाकिर अकेली थी। उसके परिजन छोटी बेटी को लेने के लिए अंबाला गए हुए थे। इसी दौरान गांव गोकुलपुर निवासी राहुल शाम करीब चार बजे कशिश के फ्लैट में घुस आया। किसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई औ...