मेरठ, मार्च 29 -- इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में शनिवार को बीएसएफ के जवान नैन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी और एसपी क्राइम, सीओ सदर देहात सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता ने पड़ोसी तीन भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक मृतक नैन सिंह 36 पुत्र गरीब दास निवासी धनपुर की सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) असाम में तैनात थी। करीब तीन सप्ताह पहले छह मार्च को वह छुट्टी लेकर घर आया था। नैन सिंह को एक अप्रैल को वापस अपनी ड्यूटी पर लौटना था। मकान में नैन सिंह, उनका भाई प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.