बिजनौर, दिसम्बर 11 -- कोतवाली देहात। क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर भावता में बुधवार देर रात एक युवक का शव फांसी पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक अपनी बहन के घर रह रहा था और नहटौर में नाई का काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव गंगोड़ा शेख निवासी आयाज (19) पुत्र शाकिर कुछ समय से अपनी बहन के घर महमूदपुर भावता में रह रहा था। आयाज का जीजा पुणे में मजदूरी करता है। घर पर महिलाए मौजूद थी। बुधवार की रात परिजनों ने कमरे में आयाज फंदे से लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। प्राथमिक जांच में पाया कि आयाज के शरीर पर किसी प्रकार की चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.