बिजनौर, मार्च 5 -- बिजनौर। नगीना में गुरुवार देर शाम एक निजी अस्पताल संचालक चिकित्सक को अज्ञात युवक ने सीने में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एएसपी देहात प्रकाश कुमार व सीओ नगीना अंजनी कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार गाजियाबाद निवासी करीब 45 वर्षीय डॉ. राजकुमार पुत्र ब्रह्मपाल नगीना में धामपुर रोड पर शिवालय अस्पताल चलाते थे। गुरुवार देर शाम अस्पताल में ही एक अज्ञात युवक ने उनके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल संचालक की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनस...