मेरठ, अप्रैल 11 -- किठौर थाना क्षेत्र के नंगली गांव के जंगल में शुक्रवार को निकले सैलून संचालक का शव सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी विक्रम की ट्यूबवेल पर पड़ा मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। शव मिलने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे बिना बताए घर से निकले बिट्टू (24) पुत्र बीर सिंह का शव शनिवार सुबह करीब आठ बजे निराई करने गई एक महिला को सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी विक्रम की ट्यूबवेल पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे सीओ प्रमोद कुमार व इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना मय फोर्स जांच पड़ताल की। शव के पास शराब के तीन खाली पैक, सिलोनचन ट्यूब, कीटनाशक के अलावा डंडा और दो जोड़ी चप्पलें बरामद हुई। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। फॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.