बस्ती, जून 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के मेढ़ौवा गांव में रविवार भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव गांव के पश्चिम स्थित एक बाग में पेड़ से लटका मिला। इस सूचना क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों ने शव को नीचे उतरा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गये, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान राजमणी शर्मा निवासी मेढ़ौवा के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार रविवार भोर में उनका शव पेड़ से लटका हुआ देखा गया, परिजनों ने आनन-फानन में शव को नीचे उतारा। बताया जाता है कि राजमणी शर्मा पहले विदेश में रह चुके थे। उनके बड़े बेटे रविंद्र दक्षिण अफ्रीका में कार्यरत हैं, जबकि छोटे बेटे महेंद्र लगभग एक माह...