नई दिल्ली, जून 1 -- नई दिल्ली। मॉडल टाउन इलाके में रविवार रात को झगड़े में बीच बचाव करने पर हमलावर ने युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 24 वर्षीय साहिल के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। साहिल परिवार सहित बुराड़ी की तोमर कॉलोनी इलाके में रहता था। वह दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय में संविदा पर एमटीएस था। साहिल के पिता सुरेंद्र एमसीडी में सैनिटरी इंस्पेक्टर हैं। पहले परिवार मॉडल टाउन स्थित एमसीडी कॉलोनी में रहता था, लेकिन बाद में तोमर कॉलोनी में आ गया। परिजनों के अनुसार साहिल अक्सर अपने दोस्तों से मिलने के लिए एमसीडी कॉलोनी जाता था। साहिल को रविवार को भी दोस्तों ने फोन कर बुलाया था। वह रविवार रात को एमसीडी कॉलोनी में अपने दोस्त शिवम एवं शिवा के ...