सनसनीखेज : अपशब्द कहने पर सहकर्मी की कैंची घोंपकर हत्या
नई दिल्ली, जून 1 -- नई दिल्ली। मुखर्जी नगर में सोमवार सुबह अपशब्द कहने पर सहकर्मी की कैंची घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान यूपी के बाराबंकी निवासी 38 वर्षीय दिलबहार के रूप में हुई है। वह पटेल चेस्ट में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हडसन लेन स्थित गद्दा बनाने की दुकान में दिलबहार करीब 15 साल से काम करता था। इसी दुकान पर आरोपी अशफाक भी काम करता है। वह मूलरूप से बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला है और पटेल चेस्ट में ही किराए के मकान में रहा है। दोनों में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद चल रहा था। इस बीच सोमवार सुबह किसी बात पर दिलबहार ने अशफाक को अपशब्द कह दिए। इससे नाराज होकर आरोपी ने गद्दा काटने वाली कैंची से दिलबहार के गर्दन और पेट पर ताबड़तोड़ तीन वार किए। दुकान पर मौजूद अन्य लोगों ने दोनों को अलग किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.