बिजनौर, मई 7 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के दारानगर गंज में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति समेत ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पिंकी (30) पत्नी नितिन कुमार निवासी गंज शहर कोतवाली की मंगलवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में हो मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पति सहित ससुरालियों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पिंकी का पति नितिन उसके साथ मारपीट करता था। पूर्व में भी पिंकी के साथ मारपीट की गई थी। जिसमें पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। परिजनों का कहना है कि मंगलवार को भी पिंकी के साथ मारपीट की गई और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.