बिजनौर, अप्रैल 30 -- बिजनौर/रायपुर सादात। थाना नगीना देहात क्षेत्र के गांव जुलाहापुर निवासी 11 दिन से लापता युवक का जंगल में गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर गोली लगी हुई थी। परिजनों ने विवाहिता प्रेमिका और उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बुधवार की सुबह एक युवक का शव बुंदकी के पास खेत में पड़ा मिला, जिसके सिर में गोली लगी हुई थी। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक युवक की पहचान अनुज कुमार (26) पुत्र विनय निवासी गांव जुलाहापुर थाना रायपुर सादात के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अनुज बीए सेकेंड ईयर का छात्र था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। अनुज की भी चार साल पहले शादी हो गई थी, लेकिन उसने अपनी पत...