बिजनौर, अप्रैल 12 -- शेरकोट। एक दिन पहले घर से आंख दिखाने के लिए धामपुर गई बुजुर्ग महिला का शव हाईवे किनारे पुलिया के पास मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शनिवार तड़के रोजाना की तरह खेतों की ओर जा रही कुछ महिलाओं की नजर चकरोड पर पड़े एक शव पर पड़ी। पास जाकर देखा तो वह एक वृद्ध महिला का शव था। इस पर हड़कंप मच गया। महिलाओं ने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की। महिला के मुंह पर गहरे चोट के निशान थे और खून भी बहा हुआ था, जिससे मामला और संदिग्ध नजर आ रहा है।मृतका की पहचान उसके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.