बिजनौर, नवम्बर 28 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव स्वाहेड़ी बुजुर्ग में लापता युवक का शव गुरुवार सुबह बिजनौर रोड पर ओवर ब्रिज के पास स्थ्ज्ञित ट्यूबवेल पर पेड़ से लटका मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों के अनुसार दीक्षित चौधरी (30) पुत्र विपिन बुधवार शाम करीब छह बजे घर से निकला था, जिसके बाद उसका कोई अता-पता नहीं लगा। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन और ग्रामीण तलाश में जुटे रहे। गुरुवार की सुबह तलाश के दौरान बिजनौर-नजीबाबाद मार्ग पर ओवर ब्रिज के पास कुछ दूर टयूबवैल पर शव पेड़ से लटका मिला। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। युवक का लटका मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.