बुलंदशहर, मार्च 13 -- बुलंदशहर। खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव नेहरूपुर और मांछीपुर के निकट शुक्रवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खुर्जा-मेरठ रेलमार्ग के किनारे एक ही परिवार के देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए। पिलखन के पेड़ पर एक महिला का शव नीली रस्सी के फंदे से लटका मिला, जबकि उसके नीचे करीब 30 वर्षीय युवक और 4 वर्षीय मासूम बच्ची के शव जमीन पर पड़े थे। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घटनास्थल पर एक चुन्नी भी पेड़ से लटकी पाई गई है, जो मामले को और उलझा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह सामूहिक आत्महत्या है या हत्या। इसके पीछे कोई और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.