बिजनौर, जून 24 -- चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव नाईपुरा उर्फ जुझारपुर में बुधवार देर शाम किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने किसान की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाते हुए जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बेलसर में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका घटना का विवरण जकनकारी के अनुसार गांव नाईपुरा उर्फ जुझारपुर निवासी कुंवर पाल सैन (26 वर्ष) पुत्र लल्लू सिंह की बुधवार रात्रि करीब 8:30 गला दबाकर हत्या कर दी गईं। मृतक पांच वर्षीय बेटे ने शोर मचाया तो घटना की जानकारी हुई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही चांदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच श...