सनसनी: अज्ञात युवक का सिर कटा शव बरामद
बेगुसराय, जून 18 -- बरौनी। बरौनी-तेघड़ा रेलखंड के गुमटी नंबर-8 के निकट गुरुवार को फुलवड़िया थाना की पुलिस ने लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक का सिर कटा शव रेलवे लाइन के निकट से बरामद किया है। पुलिस को मृतक के पास से कोई कागजात व पहचान पत्र बरामद नहीं होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है। अज्ञात युवक का सिर कटा शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चा की जा रही है। थानाध्यक्ष विजय सहनी ने बताया कि पुलिस द्वारा सभी एंगेल से मामले की छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- फरदो पुल के पास मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.