गाजीपुर, जुलाई 12 -- जमानियां। सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानियां, गाजीपुर के पूर्व छात्र सत्र 2017-18 अनीश मौर्या का देश की बहुप्रतिष्ठित संस्था भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, मुम्बई में साइंटिफिक आफिसर ग्रुप ए ( राजपत्रित अधिकारी ) के पद पर चयन हुआ है। अनीश मौर्या का न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (भारत सरकार)में एक्जीक्यूटिव के पद पर भी चयन हुआ है। अनीश की उत्कृष्ट सफलता पर विद्यालय में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रबंध निदेशक अमित कुमार सिंह, निर्देशिका पूजा सिंह, प्रधानाचार्य एके बघेल ने सफलता पर हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- 70वीं बीपीएससी. परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर पूर्ववर्ती छात्र को किया सम्मानित यह भी पढ़ें- Noida News: स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का ...