नोएडा, अप्रैल 6 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यमुना सिटी के सेक्टर-22डी स्थित सनवर्ल्ड सिटी परियोजना मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी स्थिति (स्टेटस) रिपोर्ट दिल्ली हाईकोर्ट में प्रस्तुत की है। ईडी के अनुसार, बिल्डर ने फ्लैट और भूखंड खरीदने वालों के साथ धोखाधड़ी की। परियोजना में कोई निर्माण कार्य भी अबतक नहीं किया गया।दिल्ली हाईकोर्ट ने आठ जनवरी 2026 को ईडी को अपनी स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया था। ईडी ने अदालत को मार्च के तीसरे हफ्ते में रिपोर्ट सौंपी। ईडी ने बताया कि प्रारंभिक जांच की गई है। सनवर्ल्ड सिटी प्राइवेट लिमिटेड और अन्य लोगों के खिलाफ वर्ष 2018 से 2021 के बीच चार मुकदमे दर्ज हुए थे। इन्हीं मुकदमों के आधार पर ईडी ने चार नवंबर 2025 को धनशोधन का केस दर्ज किया। सनवर्ल्ड सिटी प्राइवेट लिमिटेड और अन्य लोगों ने धोख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.