नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- सनरूफ वाली कारों का इंडियन कार मार्केट में जबरदस्त क्रेज है। एक समय था जब सनरूफ को सिर्फ महंगी और लग्जरी कारों में मिलने वाला फीचर माना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अगर आप कम बजट में सनरूफ वाली कार लेने की सोच रहे हैं, तो हम आपको कुछ शानदार बजट फ्रेंड्ली ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं इन कारों के बारे में।Hyundai i20 हुंडई i20 इस लिस्ट की सबसे सस्ती कार है, जिसमें फैक्ट्री-फिटेड सिंगल-पैन सनरूफ मिलती है। इसके Magna MT वेरिएंट में यह फीचर दिया गया है, जिसकी मुंबई में ऑन-रोड कीमत 8.30 लाख रुपये से शुरू होती है। हुंडई अपनी कारों में प्रीमियम फीचर्स देने के लिए जानी जाती है। कंपनी करीब एक दशक पहले अपनी टॉप-स्पेक Grand i10 में भी सनरूफ दे चुकी है। खास बात यह है कि i20 अपने सेगमेंट की इकलौती कार है, जिसमे...