नई दिल्ली, फरवरी 24 -- भारतीय ग्राहक कार खरीदते समय अब जरूरत के साथ-साथ स्टाइल को भी ध्यान में रखते हैं। ऐसी ही स्टाइल में 'सनरूफ' भी शामिल है। चाहे मौसम कैसा भी हो, आज के दौर में कार खरीदार शोरूम जाते ही सबसे पहले यही पूछते हैं कि "भाई, सनरूफ वाला मॉडल कौन सा है?" मिडिल क्लास फैमिली हो या कॉलेज जाने वाले युवा, सनरूफ अब सबकी पहली पसंद बन चुका है। लोगों के इसी क्रेज को देखते हुए अब ऑटो कंपनियां अपनी महंगी कारों के साथ-साथ बजट कारों में भी फैक्ट्री-फिटेड सनरूफ देने लगी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी ही 5 सबसे सस्ती सनरूफ वाली कारों के बारे में विस्तार से।हुंडई i20 हुंडई i20 फिलहाल भारत की सबसे सस्ती कार है जो सनरूफ के साथ आती है। इसकी खास बात यह है कि कंपनी ने इसे केवल टॉप मॉडल तक ही सीमित नहीं रखा है, बल्कि मिड-लेवल वैरिएंट 'Magna' से ही आ...