रुडकी, मार्च 22 -- अशोक नगर, ढंडेरा स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षाफल भी वितरित किया गया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रिटायर्ड आयकर अधिकारी दिनेश बड़ोला, प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह रावत तथा प्रबंधक महेश चंद्र रावत ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। बच्चों ने मोबाइल के अंधाधुंध प्रयोग से होने वाले नुकसान, स्वच्छता, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही बटोरी। मुख्य अतिथि दिनेश बड़ोला ने कहा कि जीवन में सफल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.