सनराइज ग्रुप की निकाली गई भव्य शोभा यात्रा एवं झांकी का रामनवमी संरक्षण समिति ने किया स्वागत
हजारीबाग, मार्च 24 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि । हजारीबाग में रामनवमी महापर्व के अवसर पर सनराइज ग्रुप द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा एवं झांकी का रामनवमी संरक्षण समिति ने बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ स्वागत किया। बड़ा अखाड़ा चौक के समीप समिति ने स्टॉल लगाकर जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। जिससे पूरे वातावरण में भक्ति और उत्सव का माहौल बन गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने शोभायात्रा में शामिल महिला, पुरुष एवं युवाओं के बीच शीतल पेय एवं पानी का वितरण भी किया गया। समिति के इस सेवा भाव से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बताते चलें कि पंचमी तिथि के अवसर पर सनराइज ग्रुप द्वारा निकाली गई इस भव्य शोभायात्रा की खास बात यह रही कि इसमें महिलाओं और युवतियों की भागीदारी काफी अधिक रही, जो झांकी का नेतृत्व करती नजर आईं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.