गढ़वा, नवम्बर 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित लीग मैच का 13वां मुकाबला ग्रीन ब्लू क्रिकेट क्लब और सनराइज क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। मैच में रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिला। सनराइज क्रिकेट एकेडमी ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने ग्रीन ब्लू क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित ओवरों में 229 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। टीम की ओर से अभिषेक कुमार सिंह ने 63 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं यशवंत सिंह ने 62 रन जोड़े। वहीं आदित्य उरांव ने 45 और सचिन कुमार ने 18 रनों का योगदान दिया। वहीं गेंदबाजी में सनराइज क्रिकेट एकेडमी की ओर से दिव्या रंजन पांडेय और यश राज ने 2- 2 विकेट के अलावा अमन राज और रोहित राज ने 1- 1 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइज क्रिकेट एकेडमी की ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.