देहरादून, अक्टूबर 3 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। रायपुर रोड स्थित सनराइज एकेडमी मैनेजमेंट सोसाइटी में शनिवार को बीएड संकाय और उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त की ओर से 'वायु प्रदूषण, वायु गुणवत्ता सूचकांक और पर्यावरणीय संरक्षण' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य पर्यावरण अधिकारी डॉ. अंकुर कंसल, डॉ. आरके चतुर्वेदी, संस्थान के निदेशक डॉ. आरएम सक्सेना और बीएड प्राचार्या डॉ. पूनम शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विषय विशेषज्ञ डॉ. अंकुर कंसल ने वैज्ञानिक मापदंडों के जरिए हवा के प्रदूषण स्तर और मानव स्वास्थ्य पर इसके प्रभावों की जानकारी दी। डॉ. आर.के. चतुर्वेदी ने कहा कि स्वच्छ वायु हमारा अधिकार और कर्तव्य दोनों है। वहीं, निदेशक डॉ. आर.एम. सक्सेना ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण हमारी आने वाली पीढ...