नई दिल्ली, मार्च 22 -- आईपीएल 2026 को शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं। कई फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही हैं तो कुछ टीमें अपनी तैयारी में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाह रही है। आगामी सीजन से पहले अपनी तैयारियों को परखने के लिए कई टीमें आपस में ही प्रैक्टिस मैच खेल रही हैं और अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश कर रही है। सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार को प्रैक्टिस मैच खेला, जिसमें बल्लेबाजों का दबदबा रहा और कुल 535 रन बने। इस मैच दौरान हैदराबाद के गेंदबाज जीशान अंसारी ने कप्तान ईशान किशन को आउट करने के बाद पवेलियन जाने का इशारा किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। सनराइजर्स हैदराबाद के इंट्रा-स्क्वाड प्रैक्टिस मैच में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और अनकैप्ड खिलाड़ी सलिल अरोड़ा ने धमाकेदार पारियों खेली। हालांकि ईशान किशन का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.