वाराणसी, मई 12 -- वाराणसी। बरेका स्थित कोर्ट पर सोमवार को अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल का फाइनल मैच खेला गया। राजर्षि क्लब ने सनबीम वरुणा को 28-19 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। राजर्षि क्लब की तरफ से राजनंदनी ने सर्वाधिक 11 अंक अर्जित किए। मैच से पहले संस्थान के सचिव आलोक कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में सात टीमों ने चुनौती पेश की। इसमें राजर्षि क्लब, सनबीम सन सिटी, बरेका, सिगरा स्टेडियम, संत अतुलानंद (होलापुर), सनबीम भगवानपुर एवं सनबीम वरुणा की टीमें शामिल थीं। जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव विभोर भृगुवंशी एवं बरेका बास्केटबॉल एकेडमी के कोच एलके बिस्वाल मौजूद रहे। निर्णायक मंडल विकास यादव, लक्ष्य वर्मा, राहुल श्रीवास्तव एवं आलोक रंजन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.