सनबीम लहरतारा की चेस टीम ओवरऑल चैंपियन
वाराणसी, अगस्त 16 -- वाराणसी। कन्नौज में हुई सीबीएसई ईस्ट जोन गर्ल्स चेस चैंपियनशिप में सनबीम स्कूल लहरतारा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन अपने नाम की। सनबीम लहरतारा की छात्राएं अंडर-11, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में चैंपियन रहीं। तीनों आयु वर्गों की विजेता टीमों ने सीबीएसई नेशनल गर्ल्स चेस चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कुल 12 बोर्ड प्राइज हासिल किए, जिनमें नौ स्वर्ण और तीन रजत पदक शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.