प्रयागराज, जून 19 -- प्रयागराज। प्रेम विवाद हो, पारिवारिक कलह, जमीन विवाद या फिर प्रशासन से शिकायत, इंसाफ और अपनी मांगें मनवाने के लिए लोग अब 'शोले' फिल्म के वीरू की तर्ज पर मोबाइल टावर और पानी की टंकियों पर चढ़कर हंगामा करने लगे हैं। प्रयागराज और प्रतापगढ़ में नए साल से शुरू हुआ यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। दोनों जिलों में एक जनवरी से 18 जून तक ऐसे 15 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें एक-दो को छोड़कर सभी मामलों में महिलाएं व युवतियां शामिल हैं। बीते साढ़े पांच महीनों में कहीं प्रेम प्रसंग में कार्रवाई की मांग को लेकर युवती टावर पर चढ़ी तो कहीं पारिवारिक विवाद से परेशान महिला ने पानी टंकी को दूसरों तक अपनी बात पहुंचाने का मंच बना लिया। कुछ मामलों में नौकरी से निलंबन या प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में भी लोगों ने यही तरीका अपनाया। हर घट...