दुमका, मार्च 23 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। केपीएल जूनियर, सीजन-9 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन सीनियर क्रिकेटर अनुदेश पांडे, जयंत मोदी और दीपक मंडल ने फीता काटकर किया। सनकी लायंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रेजी ब्वॉयज को 7 विकेट से पराजित किया। उद्घाटन मुकाबले में क्रेजी ब्वॉयज के कप्तान कुश पाल ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की। बल्लेबाजी करते हुए क्रेजी ब्वॉयज ने निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाए। टीम की ओर से आयान आलम ने 36 रन और रुपेश ने 30 रन की उपयोगी पारी खेली।गेंदबाजी में आयान आलम ने 2 विकेट भी झटके। जवाब में उतरी सनकी लायंस की टीम ने केवल 7.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 94 रन बनाते हुए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। सनकी लायंस की ओर से राम मंडल ने 34 रन और शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.