पटना, फरवरी 5 -- पटना जंक्शन पर रेल साइबर थाने के गेट को गुरुवार की सुबह एक सनकी युवक दयाशंकर उर्फ जयशंकर नारायण ने तोड़ दिया। उसने शीशे के लगे गेट को हाथ-पैर से मारकर चकनाचूर कर दिया। इसके बाद काफी हो-हंगामा भी किया। गेट तोड़ने के दौरान युवक भी घायल हो गया। रेल पुलिस ने दयाशंकर को गिरफ्तार कर लिया है। वह जहानाबाद के घोसी का रहने वाला है। पुलिस ने जब गेट तोड़ने के बाबत पूछताछ की तो वह उत्तेजित हो गया और गालीगलौच करने लगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.