मेरठ, अप्रैल 6 -- कसेरू बक्सर में एक युवक ने बाइक गिरने पर कुत्ते को डंडे बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। पशु प्रेमी सोनिया गौतम मौके पर पहुंची तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। कसेरू बक्सर निवासी एक युवक ने बाइक गिरने पर कुत्ते को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। रविवार सुबह सरयू एनिमल वेल्फेयर सोसाइटी की सचिव सोनिया गौतम सूचना पर पहुंची। उन्होंने युवक से कारण पूछा। जिस पर युवक ने उनके साथ ही अभद्रता करनी शुरू कर दी। युवक के परिजन भी मारपीट का प्रयास करने लगे। डायल 112 पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। सोनिया गौतम ने आरोपी के खिलाफ गंगानगर थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं सोनिया ने घायल कुत्ते की सूरजकुंड स्थित पशु अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.