सनकी बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आदित्यपुर, मई 23 -- चांडिल। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के लावा गांव के टोला बांधडीह के रहने वाले सनकी बदमाश रवि गोप को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। रवि गोप ने 17 मई को गांव के ही षष्टी गोप को फरसा से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि रवि गोप की बदमाशी के कारण गांव के लोगों में हमेशा डर बना रहता था। उसने षष्टी गोप को फरसा से मारकर घायल करने के बाद उसके घर के दरवाजा को भी तोड़ दिया था। एक परिवार उसके डर से गांव छोड़ दिया था। पुलिस को उसकी कई दिनों से तलाश थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.