छपरा, जून 17 -- दाउदपुर (मांझी)। मांझी प्रखंड की जैतपुर पंचायत अंतर्गत नायका टोला में इन दिनों बंदरों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। पिछले दो-तीन दिनों के दौरान एक उग्र बंदर ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। घायलों में शारदा देवी, आरती देवी, आशा देवी, तीन वर्षीय रिशु कुमार, मंजेश राम समेत अन्य लोग शामिल हैं। सभी का इलाज मांझी और छपरा के विभिन्न अस्पतालों में कराया गया है। लगातार हो रहे हमलों से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में भय का माहौल है। ग्रामीण रामानुज रमण पप्पू ने बताया कि बंदरों का झुंड अब घरों के आंगन तक पहुंच जा रहा है। खेतों में काम करने वाले किसानों और सड़कों पर आने-जाने वाले लोगों को भी खतरे का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से अविलंब कार्रवाई कर बंदरों के आतंक से मुक्...