सनकी पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर की हत्या, वारदात के बाद चार बच्चों को छोड़कर भागा
बदायूं, सितम्बर 30 -- UP News: यूपी के बदायूं से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने रात में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामला उसहैत थाना क्षेत्र के बीहट गांव का है। पुलिस को 30 सितंबर को पीआरबी के माध्यम से सूचना मिली कि गांव निवासी आशीष ने अपनी पत्नी मोहिनी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस मामले से जुड़े तथ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.