गुड़गांव, मार्च 13 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी के सेक्टर-54 स्थित सनसिटी सोसाइटी में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने मामूली विवाद के बाद अपने पड़ोसी के घर में घुसकर न केवल तोड़फोड़ की, बल्कि वहशीपन की हदें पार करते हुए पीड़ित का दायां अंगूठा दांतों से चबा डाला। हमले में पीड़ित के अंगूठे का नाखून उखड़ गया और हड्डी चकनाचूर हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बुधवार को सेक्टर-53 थाने में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर-54 में स्थित सनसिटी निवासी इंदर जस्मीर एधी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोसाइटी के ई-ब्लॉक में चौथी मंजिल पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि चार मार्च की शाम उनके पड़ोसी प्रतीक सपरा का फोन आया। प्रतीक अपनी पत्नी से तलाक के विवाद को लेकर परेशान था और फोन पर ही गाल...